{"_id":"d2a30b3ff0cdfc2b74d6e1bd34c05a1b","slug":"union-bank-of-sabotage-resembled-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक में तोड़फोड़ से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक में तोड़फोड़ से मची अफरातफरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद थाना क्षेत्र के लाहीडीह बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्राहक लाइन तोड़कर रुपया जमा करने की जिद करने लगा।
बैंक प्रबंधक के मना करने पर ग्राहक और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही तोड़फोड़ कर प्रबंधक विपिन शर्मा, सहायक प्रबंधक प्रतीक कुमार और गार्ड दशरथ यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।
लाहीडीह बाजार स्थित यूनियन बैंक में पैसा जमा करने व निकालने वालों की भीड़ लग गई। किसी को असुविधा न हो इसके लिए बैंक की ओर से लाइन की व्यवस्था करा दी।
विज्ञापन
अपराह्न ढाई बजे लाइन में खड़ा एक ग्राहक लाइन तोड़कर आगे पहुंच कर रुपया जमा करने का प्रयास करने लगा। इस पर लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान बैंक परिसर में कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया।
इस दौरान शाखा प्रबंधक विपिन शर्मा ने युवक को लाइन में लगकर रुपया जमा करने को कहा।
इस पर ग्राहक ने फोनकर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। अभी प्रबंधक सहित अन्य लोगों से युवक की वार्ता चल ही रही थी कि युवक के साथी लाठी-डंडा से लैस होकर वहां पहुंच गए।
मनबढ़ों ने बिना कुछ बातचीत किए वहां मौजूद शाखा प्रबंधक विपिन शर्मा, सहायक प्रबंधक प्रतीक कुमार और गार्ड दशरथ पर हमला कर दिया। साथ ही बैंक की केबिन आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष निजामाबाद मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ बैंक के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।