फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrollable truck crushes girl student, death, fellow student injured

Azamgarh News: बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत, साथी छात्रा घायल

Thu, 29 Aug 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes girl student, death, fellow student injured
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में पटेल जी की मूर्ति के पास बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को ट्रक ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन

इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




हसनपुर गांव निवासी श्रेया गुप्ता (17) पुत्री किशन और बीबीपुर गांव निवासी रिया सिंह (17) पुत्री तेज बहादुर जुबली नेशनल इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती थीं। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे दोनों साइकिल से स्कूल जा रहीं थीं। अभी वह रानी की सराय के पटेल नगर के पास स्थित पटेल मूर्ति के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इस घटना में जहां मौके पर ही श्रेया की मौत हो गई। वहीं रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक को थाने ले गई। वहीं श्रेया के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल श्रेया को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर श्रेया की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। श्रेया दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना था कि कस्बा में जब से चौड़ीकरण हुआ है, यह थाना से लेकर शंकरपुर चेकपोस्ट एक्सीडेंटल जोन बन गया है। आए दिन अनियंत्रित ट्रकों की स्पीड के कारण लोग अपनी जान गवां रहे हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व एक युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। युवती अपने जीजा के साथ रात में बाजार में सामान खरीदने आई थी।


वड़े वाहनों के रूट डायवर्जन की मांग

लोगों ने आजमगढ़ से आने वाले बड़े वाहनों को सेमरहा अंडरपास से घुमाकर बाईपास से तो वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को मुहम्मदपुर बाईपास से निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed