फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncle beated niece in dispute with father, died

चाचा ने पीटकर की भतीजी की हत्या

Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncle beated niece in dispute with father, died
बलरामपुर। पहली जनवरी को चाचा की पिटाई से घायल बच्ची ने गुरुवार की शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। घटना वाले दिन बच्ची के पिता और चाचा के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में अभी कोई केस नहीं दर्ज है।
विज्ञापन

शिवांगी (05) पुत्री संदीप यादव थी मऊ जिले के घोसी थाने के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। शिवांगी तीन भाई बहनों में मंझली थी। शिवांगी के पिता संदीप यादव और चाचा सतीश यादव के बीच किसी बात को लेकर एक जनवरी को विवाद हुआ। हालांकि उस समय मामला ठंडा पड़ गया। शिवांगी के परिवारवालों के मुताबिक शाम को सतीश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और चारपाई पर सो रही शिवांगी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शिवांगी की गुरुवार की शाम को मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed