{"_id":"8c9a8fd32a3d49181d56f29105f5d9e6","slug":"ulema-council-secretary-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलेमा काउंसिल के सचिव पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलेमा काउंसिल के सचिव पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसहीं इकबालपुर गांव निवासी अलाउद्दीन पुत्र मुर्तजा ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मारपीट, दहशत फैलाने और हत्या के प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के पूर्व प्रधान एवं उलेमा काउसिंल के जिला सचिव सालेहीन पुत्र सुफियान सहित 13 लोगों को आरोपित किया है।
केस दर्ज कराने वाले अलाउद्दीन का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते 24 दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे पूर्व प्रधान सालेहीन अपने समर्थकों और परिवार के लोगों को लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ गए। वहां मौजूद बेटे सकील, भतीजे गुफरान को लाठी-डंडा और लात-घूसों से पीटने लगे।
बेटे और भतीजे की पिटाई देख अलाउद्दीन बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मनबढ़ असलहा भी लिए हुए थे लेकिन घटना की जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। भीड़ आने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व इसी मामले में सालेहीन के पिता सुफियान की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, दहशत फैलाने और जान मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इस मामले में शनिवार को दूसरे पक्ष की तरफ से भी केस दर्ज कराए जाने से गांव की राजनीति गरमा गई है।
देवगांव कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक केएम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव को सौंपी गई है।