फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died of snakebite

सर्पदंश से दो युवकों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths died of snakebite
बरदह व निजामाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा रविवार की रात शौच के लिए घर के बाहर गया था। शौच से वापस आने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके पैर में असहनीय दर्द होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजनो ने देखा उसके पैर में किसी जंतु के काटने के निशान थे। इस पर उसे लेकर पीएचसी मार्टीनगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जौनपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन है। निजामाबाद, कुजीयारी गांव निवासी 32 वर्षीय विरेंद्र को रविवार की रात सोते सर्प दंश लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन कुछ ही देर बाद विरेंद्र की मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed