{"_id":"62d849b7a52aff076107b74a","slug":"two-women-arrested-for-cheating-by-opening-a-fake-company-azamgarh-news-vns6650685175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनी खोलकर ठगी करने वाली दो महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कंपनी खोलकर ठगी करने वाली दो महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने एक महिला पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकातय दर्ज कराई। छात्राओं की इस शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया और तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल को निर्देश दिए। कोतवाल ने मामले की जांच की और ठगी करने वाली महिला गिरोह की सरगना सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाल छात्राओं से मिले और मामले की जानकारी ली। इसके बाद वह ठगी के शिकार हुए परिजनों के यहां पहुंचे। गुरुटोला निवासी ममता पत्नी वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पीड़ित महिला का आरोप था कि दो लड़कियां अभियुक्ता पूजा कनौजिया एवं मुस्कान कनौजिया विगत मई माह से आवेदिका के घर पर आकर उनकी लड़की शालिनी को अपनी संस्था स्मार्ट ब्रिज जिसे भारत सरकार की संस्था बताकर कंप्यूटर सिखाने के नाम पर 15,500 रुपये विभिन्न किस्तों में जमा कराएं। साथ ही सादा फार्म गुरुकुल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन की रसीद एवं आयकर विभाग भारत सरकार का एक प्रमाण पत्र दिया। इतनी ही नहीं शालिनी के साथ पढ़ने वाली गुड़िया से 6,300 रुपये तथा मुस्कान से 5,500 रुपये जमा कराएं। ट्रेनिंग के दौरान शालिनी ने बताया कि यह फर्जी संस्था है और लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें और लोगों से 15000 जमा कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उसका कमीशन देने की बात कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने 15-15 हजार रुपए ठगने वाली सरगना पूजा कनौजिया निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर अपनी बहन मुस्कान कनौजिया के साथ आज बुधवार को चौकी प्रभारी बदरका अश्विनी कुमार मिश्रा व हमराही फोर्स द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।