फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teenage girls died due to drowning in puddle while playing in azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय पोखरी में डूबने से दो किशोरियों की मौत, 15 दिन पहले मुंबई से आई थीं घर  

Sun, 13 Mar 2022 09:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

खेलते समय नजमा का पैर फिसला और वह पोखरी में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में फारेहा भी पोखरी में गिर गई। जब तक उन्हें निकाला जाता तब दोनों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Two teenage girls died due to drowning in puddle while playing in azamgarh
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

आजमगढ़ में पवई थाना के चिरमार गांव में रविवार को दो किशोरियों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफन कर दिया। दो लड़कियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के चिरमार गांव निवासी नजमा(14) पुत्री मो. ताहिर और फारेहा(13) पुत्री अजीज मुंबई में अपने चाचा शकील के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। नजमा कक्षा नौ और फारेहा कक्षा आठ की छात्रा थी। 15 दिन पहले वह अपने चाचा के साथ घर घूमने के लिए आई थी। 16 मार्च को उनका मुंबई जाने का टिकट था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह वह घर के पीछे स्थित पोखरी के किनारे खेल रही थी। तभी नजमा का पैर फिसला और वह पोखरी में जा गिरी, उसे बचाने के चक्कर में फारेहा भी पोखरी में गिर गई। जब तक उन्हें निकाला जाता तब दोनों की डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed