फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sisters died after being hit by a wheel from a truck, villagers staged a protest

Azamgarh News: ट्रक से निकले पहिए की चपेट में आईं बहनें एक की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died after being hit by a wheel from a truck, villagers staged a protest
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोईनाबाद गांव में मंगलवार को दोपहर में दो सगी बहनें सड़क हादसे का शिकार हो गईं। ट्यूशन पढ़ने जा रही दोनों किशोरियों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक का पहिया निकलने से उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुबारकपुर–मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम दिया। ग्रामीणों को आक्रोशित देख प्रशासन ने आसपास के थानों की पुलिस के साथ ही वहां पीएसी को भी लगाया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी सूर्यभान की बेटियां दिव्यांशी (14) और प्रियांशी (15) ट्यूशन के लिए निकली थीं। उसी समय एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक का पहिया अचानक निकल गया और अनियंत्रित होकर दोनों बहनों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को उठाया, लेकिन दिव्यांशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुबारकपुर–मोहम्मदाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर थाना पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। थाना प्रभारी निहार नंदन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। कुछ देर बाद ग्रामीण फिर जुट गए और दोबारा सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीण ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और चालक व मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed