फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides fight over dance on DJ, five injured

डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight over dance on DJ, five injured
सिधारी थाना क्षेत्र के आरटीओ आफिस के समीप रविवार की रात द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती व बरातियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बिलरियांगज थाना क्षेत्र के कंधारपुर गांव निवासी जयबहादुर के पुत्र राजन की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के एआरटीओ के समीप रहने वाले राजेश राम की बहन से तय हुई थी। देरशाम बाराती लड़की के दरवाजे पहुंचे। द्वारपूजा का कार्यक्रम लगा तो बगल में डीजे पर बराती और घराती डांस कर रहे थे। उसी समय कन्या पक्ष के विरोधियों ने लाठी-डंडा व लोहे की राड से हमला बोल दिया। विपक्षियों ने बरातियों को दौडा-दौड़ाकर लाठी-डंडे और राड से मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बराती पक्ष की एक कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लड़की के भाई राजेश ने बताया कि विपक्षी से पुरानी रंजिश चल रही थी। घायलों में जखनिया, गाजीपुर के अनुपम (20), शहर कोतवाली के अराजीबाग निवासी संदीप (23) और सुनील (24), फूलपुर के टेंगरा गांव निवासी इंद्रेश कुमार (27), बिलरियागंज के कंधारपुर गांव निवासी राजीव कुमार (21) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed