फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed, vandalized, six people injured

Azamgarh News: दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ की, छह लोग घायल

Tue, 02 Dec 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed, vandalized, six people injured
बरदह। चकचोरा गांव में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना ने मंगलवार की सुबह तूल पकड़ लिया। घटना से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने सुबह करीब 8 बजे विरोधी पक्ष के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से मारपीट, तोड़फोड़ की। लूटपाट की घटना भी हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में रवि राजभर, रीमा, रूबी, संगीता, आदर्श व शिल्पा शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि घटना की शुरुआत रविवार को हुई थी। गांव में एक ही परिवार के दो घरों में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अमरचंद पर हमला कर दिया गया। अमरचंद को बचाने पहुंचे चंद्रशेखर को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह जब चंद्रशेखर की हालत गंभीर होने की जानकारी गांव में मिली, तो लोग मारपीट करने वाले पक्ष के घरों पर टूट पड़े। आरोपियों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है। हमले के डर से कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए। घायलों में रवि राजभर (22), रीमा (19), रूबी (18), संगीता (40), आदर्श (21) व शिल्पा (25) शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रशेखर की सोमवार को सगाई होनी थी। लेकिन उसके घायल होने के कारण स्थगित हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed