{"_id":"5ed638ef8ebc3e909214a04f","slug":"two-sides-clashed-in-posting-provocations-on-social-media-15-injured-azamgarh-news-vns527897979","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ पोस्ट करने में दो पक्ष भिड़े, 15 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ पोस्ट करने में दो पक्ष भिड़े, 15 जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। कोराघाटमपुर जोलहापुर गांव में सोमवार की रात आठ बजे सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने में दो समुदायों के बीच जनकर पत्थर और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से तीन लोग और दूसरे दो लोग को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
घायलों में एक पक्ष से अशोक (35), मलिक चंद (24), विनोद (40), मोनू (19), सिताली देवी (50), अमरजीत (30), सतिराम (45) शामिल हैं। इसमें अशोक और मलिक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से फैसल (40), तालीम (24), मिस्टर (45), अफसर (45), भोला (50), राजू (28), रिजवान (30), रहमान (30) घायल हैं। इसमें फैसल, रिजवान और रहमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार फेसबुक पर एक पक्ष की ओर से दूसरे पर गाली गलौज पोस्ट करने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी को लेकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष अहरौला संदीप यादव ने बताया मामले में दोनों तरफ से तीन-तीन लोगों को कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों तरफ से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।