फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   two more police died by poisonous alcohol in azamgarh

आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, दो और लोगों की गई जान

Fri, 14 May 2021 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 May 2021 04:36 PM IST
सार

अब तक दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुल 11 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। दर्जनों बीमार लोग अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
two more police died by poisonous alcohol in azamgarh
कोरोना कर्फ्यू में खुलेआम जहरीली शराब की बिक्री से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के अरनौला में जहरीली शराब से होने वाली मौत का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को जहरीली शराब सेवन करने से देवी चरन(25) पुत्र राम लखन की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के करुई गांव निवासी रविंद्र(35) पुत्र राजाराम बुधवार को अपने ससुराल अरनौला गांव गया हुआ था, जहां उन्होंने जहरीली शराब का सेवन कर लिया था। जब तबियत रात में ही खराब होने लगी तो करुई से परिजन आए और जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम सात बजे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

 

अब तक दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुल 11 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। दर्जनों बीमार लोग अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं अब तक जिला प्रशासन जहरीली शराब से होने वाली मौतों से इनकार कर रहा था। लेकिन गुरुवार की देर रात एसपी सुधीर कुमार सिंह ने भी वीडियो जारी कर जहरीली शराब से हुई मौतों को मान लिया है। उन्होंने अपने मातहतों को चेतावनी दी है कि यदि किसी के थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed