फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more infected killed death toll reached 39

Azamgarh Corona Update: दो और संक्रमितों की मौत, मरने वालों की संख्या 39 पहुंची

Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two more infected killed death toll reached 39
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। सठियांव ब्लाक के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंद मठिया निवासी 55 वर्षीय महिला के साथ ही शहर के सिधारी स्थित खैरातपुर निवासी बुजुर्ग ने भी मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 39 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी जनपद में कोरोना संक्रमित दो लोगों की की मौत हुई है। शहर के सिधारी स्थित खैरातपुरा निवासी 70 वर्ष के बुजुर्ग बैंक से सेवानिवृत्त थे। 12 अगस्त को एंटीजेन टेस्ट से उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। उनको होम आइसोलेट किया गया था। 13 अगस्त को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम 7.30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सात अगस्त को मुबारकपुर के नैठी स्थित बिंद मठिया निवासी 55 वर्षीय महिला को सांस संबंधी दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में उनकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

यहां हो चुकी है मौत
आजमगढ़।इससे पहले मुबारकपुर के जमुड़ी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, अतरौलिया के वार्ड निवासी व्यापारी, अहरौला के शंभूपुरा में एक वृद्धा, शहर के कोलपांडेय निवासी वृद्धा, फूलपुर ब्लाक के टीए, शहर के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी, बलिया जनपद के निवासी एवं कप्तानगंज थाने में तैनात 55 वर्षीय कांस्टेबल, अतरौलिया क्षेत्र के हरदिया निवासी, कप्तानगंज के रसूलपुर, महाराजगंज के मोहलापुर, पवई के मित्तूपुर, शहर के सिधारी निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय बुजुर्ग, बिलरियागंज ब्लाक के पलिया में निवासी 65 वर्षीय महिला, शहर के कुर्मी टोला निवासी 35 वर्षीय सराफ, बिलरियागंज के पट्टी खुर्द निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, तरवां ब्लाक के बरवां निवासी 50 वर्षीय बर्तन व्यापारी, शहर के शारदा चौराहा स्थित 73 वर्षीय बुजुर्ग, फूलपुर कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी (52), कप्तानगंज क्षेत्र के जूता व्यवसायी, अतरौलिया के सदर बाजार निवासी दुकानदार, तरवां ब्लाक के मेहनाजपुर बाजार निवासी सराफ, शहर के सदावर्ती निवासी अधिवक्ता, मुबारकपुर के अलीनगर में चिकित्सक, महाराजगंज कस्बे के रविदास एक सिपाही, अतरौलिया बाजार के हनुमानगढ़ी के पास एक व्यापारी, शहर के हरिवंशपुर में एक, लालगंज के अमौड़ा एक, तरवां के सिंहपुर सरैया एक, ठेकमा के बीबीपुर एक, मार्टीनगंज के औरंगाबाद एक, शहर के नरौली में एक, मोहल्ला कोट में एक, मेंहनगर के बेलसिया एक, बिलरियागंज के जोल्हापुर एक, मोहम्मदपुर के कयामुद्दीनपट्टी में एक, अतरौलिया के प्राणपुर एक, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed