फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two lakh children will come to school in Azamgarh on the first day

आजमगढ़ में पहले दिन दो लाख बच्चे आएंगे विद्यालय

Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two lakh children will come to school in Azamgarh on the first day
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण करीब 10 माह से बंद प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए 10 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे। शक्षा विभाग के शिक्षा निदेशक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने डीएम व बीएसए को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इन कक्षाओं के लिए पठन-पाठन शुरू करने को कहा है। आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गया है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पहले दिन 50 फीसद व दूसरे दिन 50 फीसद बच्चों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय 1737, उच्च प्राथमिक विद्यालय 484 व कंपोजिट विद्यालय 481 हैं। इनमें कुल 411727 बच्चे अध्ययनरत हैं। विभाग की माने तो गाइडलाइन के अनुसार पहले दिन 50 फीसद यानी दो लाख बच्चे विद्यालय आएंगे। वहीं शेष दो लाख बच्चे दूसरे दिन आएंगे। बीएसए ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक बच्चों के विद्यालय दस फरवरी से और एक से पांचवी कक्षा तक के विद्यालय एक मार्च से खुलेंगे। विभाग ने अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को अलग-अलग दिन बुलाने के लिए बकायदा समय सारणी जारी की है। किसी भी कार्य दिवस पर किसी भी कक्षा में कुल क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। जबकि शिक्षक पूर्ण क्षमता के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावा इन कक्षाओं के बच्चों को दो मास्क जीविका के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। चिल्ड्रेन कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि 10 फरवरी को चिल्ड्रेन कालेज एवं स्कूल्स में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यालय खोलने से पूर्व होगी तैयारी
आजमगढ़। विद्यालय खोलने से पहले विद्यालय कैंपस एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी भंडार कक्ष, पानी की टंकी, किचेन, वॉशरूम, प्रयोगशाला, लाईब्रेरी आदि की सफाई एवं विसंक्रमित कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में हाथ की सफाई की सुविधा क्रियाशील करना, डिजिटल थर्मामीटर, सेनेटाइजर व साबुन आदि की व्यवस्था करना होगा। वहीं विद्यालय की परिवहन व्यवस्था आरम्भ किए जाने के पूर्व सेनेटाइजेशन कराया जाए तथा प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक स्टॉफ से समन्वक स्थापित करते हुए आवश्यक मेडिकल सपोर्ट सुनिश्चित किया जाए। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए छह फीट की दूरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं के संचालन के लिए जारी हुए शेड्यूल
आजमगढ़। प्रत्येक कक्षा में छात्रों की कुल क्षमता की 50 फीसद उपस्थिति पहले दिन और शेष 50 फीसद दूसरे दिन रहे।
शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों का खोलने का निर्देश प्राप्त हो गया है। जिसके तहत दस फरवरी से छह से आठवीं तक के और एक मार्च से एक से पांचवी तक के विद्यालय खुल जाएंगे। जल्द ही सभी विद्यालयों को इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएगें। स्कूल खुलने पर कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed