फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed, including an e-rickshaw businessman, and two injured in road accidents.

Azamgarh News: सड़क हादसों में ई-रिक्शा कारोबारी समेत दो की मौत, दो घायल

Thu, 06 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including an e-rickshaw businessman, and two injured in road accidents.
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए दो सड़क हादसों में ई-रिक्शा कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बिहार के कटिहार जनपद के पकड़िया महुजा गांव निवासी नवरत्न (30) अपने साथी विपुल (22) के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नवरत्न की मौत हो गई, जबकि विपुल को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नवरत्न पूर्णिया में ई-रिक्शा का शोरूम संचालित करते थे और उनकी शादी महज पांच माह पहले हुई थी। दूसरा हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र के चपरी गांव के पास हुआ।
नरमी देवी (55) अपने पुत्र तेज कुमार के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में सामने से तेज रफ्तार में आए एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग निकला।

महराजगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरमी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तेज कुमार का उपचार जारी है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed