फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in road accident, four injured

सड़क हादसे में दो की मौत, चार अन्य घायल

Wed, 18 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, four injured
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना की हुई तीन घटनाओं में बालक सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।  घायलों को अंबारी बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


 अमिलो संवाददाता के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी अशोक चौहान का चार वर्षीय पुत्र सूरज बुधवार की सुबह आटो की चपेट में आकर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृत बालक घटना के समय अपने दरवाजे पर खड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक अपने माता पिता की इकलौती संतान था। मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के मीरिया मोड़ के पास मंगलवार की रात आटो की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो चालक निरंजन चौहान 35 पुत्र महादेव की मौत हो गई। वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के रग्घुपुर गांव का निवासी है। घटना उस समय हुई जब निरंजन आटो चलाने के बाद जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed