{"_id":"eee03d6079db0fb6fe95f2c9b8790328","slug":"two-killed-in-bus-dumper-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-डंपर भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-डंपर भिड़ंत में दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िनजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव के पास मंगलवार की सुबह सवारी जीप से पास लेने के प्रयास में अनियंत्रित हुई रोडवेज की बस सामने आ रहे गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। हादसे में डंपर और बस चालक की दोनों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था।
गाजीपुर जिले के दुल्हपुर थाने के मट्टूपुर गांव निवासी रमेश राजभर (45) आजमगढ़ डिपो में चालक था। मंगलवार को वह लखनऊ से यात्रियों को लेकर आजमगढ़ आ रहा था। निजामाबाद थाने के बनगांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक सवारी जीप से पास लेने के प्रयास में रोडवेज बस सामने से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश जेसीबी मशीन से निकलवाई, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जबकि बस चालक रमेश के अलावा सरायमीर थाने के खानपुर गांव निवासी जालिम यादव (50), सुल्तानपुर जिले के करौधिया गांव निवासी भोलानाथ (50), पवई थाने के चिड़िमार गांव निवासी इरशाद (55), सरायमीर थाने के खंडवारी गांव निवासी दूधनाथ (50), इसी थाने के कौरागहनी गांव निवासी युसुफ (60) और एक बीस वर्षीय अज्ञात युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बस चालक रमेश राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 11 मामूली रूप से घायल हुए लोग स्थानीय स्तर पर इलाज करवाकर घर चले गए। एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एएसपी नगर विनोद कुमार ने अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना।
दूसरी आेर इसी हादसे के बाद बस में सवार यात्री शोर मचाने लगे। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी पहुंचे। कुछ लोग तो बस में दबे यात्रियों को निकाल रहे थे। जबकि कई लोग उनके सामान टटोल रहे थे। कई घायल यात्रियों के मोबाइल आदि चोरी कर लिए गए।