फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two inter-tribal cattle thieves arrested with pistol

Azamgarh News: दो अंतरजपदीय पशु चोर तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two inter-tribal cattle thieves arrested with pistol
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व हुई मवेशी की चोरी का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मवेशी चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले दो अंतरजपदीय चोरों को पुलिस ने शुक्रवार की रात मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ ही कुछ नकदी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर निवासी श्याम नरायण यादव ने 16 मार्च 2024 को थाने पर तहरीर दिया कि उसकी भैंस व पड़िया को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेचना में जुट गई। विवेचना के दौरान दो अंतर्जनपदीय चोर सुभान निवासी बघरवारा थाना सरपतहां जिला जौनपुर व अंसार निवासी लेदरही थाना खेतासराय जिला जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात सिधारी थाना पुलिस ने विवेचना में प्रकाश में आए दोनों अंतर्जनपदीय पशु चोरों को माल गोदाम तिराहा मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस के अलावा 1300 रुपये नकद भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिन में घूम कर एकांत में बंधे हुए जानवरों की रेकी करते है और रात में उन्हें चोरी कर लेते है। जिन्हें बेच कर मिले पैसों को आपस में बांट लेते है। एक माह पूर्व सर्फुद्दीनपुर से भैंस व पड़िया की चोरी की घटना को भी कारित करना दोनों ने स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed