फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two hospitals running without registration sealed

Azamgarh News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल सील

Tue, 08 Oct 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals running without registration sealed
रानी की सराय/अहरौला। जिले में संचालित हो रहे अवैध अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने रानी की सराय में संचालित हो रहे जीवन ज्योति नर्सिंग होम घाटी पट्टी को सील कर दिया। वहीं अहरौला के चांदनी चौक में संचालित हो रहे पुनीत अस्पताल को सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से धड़ा-धड़ सभी शटर गिराकर गायब हो गए।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटी पट्टी स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में 30 सितंबर को एबार्शन के लिए पहुंची एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को एडिशनल सीएमओ अरविंद कुमार चौधरी और चिकित्साधिकारी रानी की सराय मनीष कुमार तिवारी जीवन ज्योति नर्सिंग होम घाटी पट्टी की जांच की। जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अहरौला में डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने अवैध ढंग से चल रहे अस्पताल व पैथालॉजी सेंटर की जांच की। जांच के दौरान चांदनी चौक पर संचालित हो रहे पुनीत अस्पताल पर कई अनियमितता मिली। जिसे लेकर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई हो रही है। उसी क्रम में अहरौला के चांदनी चौक पर स्थित पुनीत अस्पताल की जांच कि गई। अनियमितता मिलने पर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed