फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two from Ghazipur killed, one injured after being hit by dumper

Azamgarh News: डंपर की चपेट में आकर गाजीपुर के दो की मौत, एक घायल

Tue, 20 Feb 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two from Ghazipur killed, one injured after being hit by dumper
मेहनाजपुर थाना के मऊ परासिन गांव के पास सोमवार की देर शाम डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया तो वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों मृतक गाजीपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मऊ परासिन गांव निवासी मिठाई राजभर 60 सोमवार की शाम कहीं से साइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास ही पहुंचा था कि डंपर ने बाइक सवार जितेंद्र 20 व भोला 19 निवासी तलवनिया थाना सैदपुर जिला गाजीपुर को कुचलते हुए साइकिल सवार वृद्ध को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार भोला व जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार मिठाई राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed