फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two filed nomination in Azamgarh, four bought papers

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो ने किया नामांकन, चार ने खरीदे पर्चे

Fri, 03 May 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two filed nomination in Azamgarh, four bought papers
आजमगढ़। जिले में आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीट के लिए सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट भवन में चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी नामांकन की प्रकिया जारी रही। आजमगढ़ सीट से चार प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे और दो ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, लालगंज लोकसभा सीट के लिए एक नामांकन नहीं हुआ और न किसी ने पर्चा खरीदा। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कलेक्ट्रेट के कमरा नं.-32 और 14 में नामांकन प्रक्रिया चली। बृहस्पतिवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, दो प्रत्याशियों ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से सुग्रीव ने एक सेट और निर्दल प्रत्याशी के रूप में पंकज कुमार यादव ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं, लालगंज लोकसभा सीट के लिए न तो कोई नामांकन हुआ और न किसी ने पर्चा खरीदा। पहले दिन जहां आजमगढ़ लोकसभा सीट से 23 लोगों ने 35 नामांकन पत्र खरीदे थे और एक ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, लालगंज सीट के लिए सात लोगों ने 20 नामांकन पत्र खरीदा था। दूसरे दिन आजमगढ़ सीट से सात लोगों ने 12 नामांकन पत्र खरीदा था और आम जनता पार्टी के अनिल चौहान ने पर्चा दाखिल किया था। वहीं, लालगंज सीट से दो लोगों पर्चा खरीदा था। तीसरे दिन आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव और सपा के धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन किया था और दो लोगों पर्चा खरीदा था। वहीं, लालगंज सीट से भी दो प्रत्याशियों भाजपा की नीलम सोनकर और सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने नामांकन दाखिल किया था। दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed