फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
रौनापार क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोजौली बाजार निवासी सौरव उर्फ गोलू (17) पुत्र सूर्यमल सिंह पटेल बनकटा बाजार गोसाई गया था। शुक्रवार शाम चार बजे हरैया-खजौली मार्ग के सपहा पाठक तिराहे के पास खोजौली की ओर से आ रहे खैरघाट निवास पटेल की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंची एंबुलेंस दोनों को इलाज के लिए ले गई। रास्ते में सौरभ की मौत हो गई। सौरभ इकलौता पुत्र था। दो बहनें हैं। घर में कोहराम मचा है। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। थानाध्यक्ष रौनापार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य हादसे में निजामाबाद-फरिहां मार्ग पर रानी सराय बाईपास के 100 मीटर आगे मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। महिला बाजार में रोड के किनारे जा रही थी। अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर महिला को कुचल दिया। चालक मौके से फरार हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चेहरा विकृत होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई। ट्रैक्टर को थाने पर खड़ी करा दिया गया था। महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed