फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two died from corona in Azamgarh, 58 new patients found

आजमगढ़ में कोरोना से दो की मौत, 58 नये मरीज मिले

Mon, 05 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two died from corona in Azamgarh, 58 new patients found
आजमगढ़। जनपद में सोमवार को कोरोना संक्रमण से जहां दो और लोगों की मौत हुई है। वहीं, 58 नये संक्रमित पाए गए है। सोमवार 31 कोरोना संक्रमित स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अभी तक कुल 4741 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4184 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 486 पहुंच गई है। रिकवरी दर 88 फीसद के आसपास है। अब तक 92 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक सिधारी की रहने वाली 65 वर्षीय महिला हैं। 29 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिलने पर उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, बिलरियागंज के छीही निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 30 सिंतबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि दोनों का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 92 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed