{"_id":"5e2ee7f68ebc3e4b11782748","slug":"two-deaths-in-road-accidents-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5072946109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा कर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगादा कर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचल कर मौत
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय कस्बा के रूदरी मोड़ के पास रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट आयी है।
शहर कोतवाली के बदरका मुहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार अंगूरिया (35) पुत्र दिलीप अंगूरिया रविवार को तगादा करने के लिए अपने मित्र सोनू के साथ बाइक से गंभीरपुर बाजार गया था। शाम लगभग पांच बजे दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक सोनू चला रहा था। ब्लाक मुख्यालय के पास स्थित रूदरी मोड़ पर सोनू ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे बैठा सुरेंद्र ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक चला रहे युवक सोनू को मामूली चोट आयी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता है।
बलरामपुर/जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के समेंदा वर्कशाप के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं साथ में मौजूद उसकी बेटी बाल-बाल बच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जहानागंज के बसगित गांव निवासी 35 वर्षीया शकुंतला देवी पत्नी इंद्रदेव दुबे शनिवार को खरीदारी करने के लिए बेटी नेहा के साथ आजमगढ़ आई थी। खरीदारी कर वह शाम में सवारी से समेंदा वर्कशाप पर उतरी। इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन कर मौके पर बाइक लेकर बुलाया ताकि उस पर बैठ कर वह गांव जा सके। सड़क किनारे खड़ी होकर दोनों इंतजार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तर बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी शकुंतला को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं पुत्री नेहा बाल-बाल बच गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्री व एक पुत्र की मां थी।