फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cousins riding a bike died after being hit by a Nilgai mourning prevailed in the house

Azamgarh : नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, घर में छाया मातम

Thu, 26 Dec 2024 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

 एक साथ दोनों बाइयों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।नागेंद्र ट्रक चालक तो धीरज खलासी का काम करता था। दोनों को ट्रक का माल लेकर जाना था लेकिन जब बाइक से आ रहे थे तभी नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two cousins riding a bike died after being hit by a Nilgai mourning prevailed in the house
मौत के बाद घर में मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बघावर मार्ग पर चिलबिली खैरघाट गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतक सोन बुजुर्ग गांव के तवक्कलपुर दलित बस्ती गांव के निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव के तवक्कलपुर दलित बस्ती गांव निवासी नागेंद्र कुमार (23) और धीरज कुमार (18) ट्रक पर रहते थे। नागेंद्र चालक और धीरज खलासी का काम करता था। दोनों को ट्रक में लदे माल को बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से फरीदाबाद लेकर जाना था।
विज्ञापन


वह दोनों बुधवार की शाम 3.30 बजे लोड गाड़ी लाटघाट-रौनापार रोड पर खड़ा कर घर चले गए। दोनों स्नान कर शाम को खाने-पीने का सामान घर लेकर आए। इसके बाद वह बाइक से बाजार गोसाईं गए थे। रात करीब 9.30 बजे घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जैसे ही बनकटा बघावर मार्ग पर चिल बिली खैरघाट गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक नीलगाय से टकराकर गिर पड़ी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक साथ दोनों चचेरे भाइयों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed