फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two convicts were sentenced to two years in prison

Azamgarh News: दो दोषियों को दो साल की सजा

Thu, 06 Nov 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two convicts were sentenced to two years in prison
आजमगढ़। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत थाना सरायमीर में दर्ज चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहराया। एफटीसी प्रथम जैनुद्दीन अंसारी ने दोनों को 2 वर्ष का कठोर कारावास और 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 23 नवंबर 2022 की है, जब वादी मुकदमा राघवेंद्र प्रताप सिंह निवासी इंडस (टावर) कस्बा फतेहपुर ने सरायमीर थाने में लिखित तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त संतोष पांडेय निवासी भदुली, थाना सिधारी और संतोष सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद ने इंडस टावर कंपनी की टावर लगाने वाली कीमती सामग्री चोरी कर ली। इसके आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा किया गया। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। एफटीसी प्रथम ने दोनों अभियुक्तों संतोष पांडेय निवासी भदुली थाना सिधारी और संतोष सिंह तिलहुआ थाना निजामाबाद को दोषी करार देते हुए दो वर्ष का कठोर कारावास और 3500 रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed