फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   two communities face to face in azamgarh for Statue of Maa Durga installed at new place

Azamgarh: नई जगह पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा, आमने-सामने हुए दो समुदाय, गांव में फोर्स तैनात

Sun, 15 Oct 2023 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

 आजमगढ़ के रेवरा परवेजपुर गांव में नवरात्र के पहले ही दिन दो समुदाय आमने-सामने हो गए। नई जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना के बाद से गांव में फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
two communities face to face in azamgarh for Statue of Maa Durga installed at new place
दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ के रेवरा परवेजपुर गांव में नवरात्र के पहले ही दिन नई जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम निजामाबाद ने मौके से प्रतिमा को हटवा कर दूसरी जगह रखवाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव में एक सार्वजनिक जगह है। जहां दो समुदाय से आने वाले परिवारों की जमीनें आपस में मिलती हैं। उक्त जमीन पर रविवार को नवरात्र के पहले ही दिन कुछ लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर दिया। एक पक्ष के इस कवायद का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मामला तनातनी तक पहुंच गया और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों पक्ष के साथ की बैठक

सूचना पर निजामाबाद पुलिस के साथ ही एसडीएम निजामाबाद संतरंजन मौके पर पहुंच गए। नई परंपरा की शुरुआत होने की जानकारी होते ही एसडीएम ने तत्काल स्थापित की गई प्रतिमा को मौके से हटवा दिया और गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने रखवा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समझाबुझा कर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक एसडीएम व अन्य जिम्मेदार गांव में ही थे। तनाव व विवाद को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनात है।  एसडीएम संत रंजन ने कहा कि नई जगह पर प्रतिमा की स्थापना से विवाद कीस्थिति उत्पन्न हुई थी। दोनों पक्ष से बातचीत कर मामले को शांत करा दिया गया है। माहौल पूरी तरह से शांत है। शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में फोर्स तैनात है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed