{"_id":"5e3d4fdb8ebc3ee5fd706e85","slug":"two-children-were-missing-parents-filed-report-azamgarh-news-vns5093062108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के लिए निकले दो किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार के लिए निकले दो किशोर लापता
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के रामगढ़ गांव के दो बच्चे बृहस्पतिवार की सुबह घर से बाजार जाने की बात कह कर निकले और लापता हो गए। शाम को बच्चों ने दूसरे के मोबाइल से परिजनों को फोन किया और कहा कि वो नौकरी के सिलसिले से कहीं जा रहे हैं। परेशान हाल परिजन ने जीयनपुर कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
रामगढ़ गांव निवासी 13 वर्षीय विशाल जायसवाल पुत्र पप्पू जायसवाल व 12 वर्षीय प्रिंस प्रजापति पुत्र जयशंकर प्रजापति बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बाजार जाने की बात परिजनों से कह कर निकले और फिर लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के वापस न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। बच्चों की हर जगह तलाश शुरू हुई। विशाल के पिता पप्पू जायसवाल ने बताया कि लगभग तीन बजे उनके मोबाइल पर विशाल ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया। उसने बताया कि वह दोनों शहर के हरवंशपुर के पास हैं और रेलवे स्टेशन जा रहे हैं। वहां से वे कमाने जाएंगे। इसके बाद परिजन भाग कर जिला मुख्यालय भी आए लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता पप्पू जायसवाल ने बताया कि उनका पुत्र कक्षा छह व साथ गया प्रिंस कक्षा पांच का छात्र है। घटना के बाबत पप्पू ने जीयनपुर कोतवाली में दोनों बच्चों के गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।