फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cattle smugglers were shot in the leg in an encounter

Azamgarh News: मुठभेड़ में दो पशुतस्करों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers were shot in the leg in an encounter
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल पशु तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस कुल पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह शुक्रवार की रात को अपनी टीम के साथ नसीरपुर चौराहे पर थे। सूचना मिली परवेज के अहाते में प्रतिबंधित पशुओं को रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी तौशीफ अहमद, वसिक शेख और गुलवारी गौरी गांव निवासी हाजिम खान को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान मौके पर पुलिस ने 32 प्रतिबंधित पशु, चार लकड़ी का ठीहा, पांच चापड़, दो छूरी बरामद किया।
विज्ञापन

वहीं कुछ घंटे बाद शुक्रवार की रात करीब दो बजे थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए शहाबुद्दीनपुर तिराहे पर जांच कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि नसीरपुर परवेज के हाता से फरार आरोपी सलमान अहमद अपने साथी ताहिर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद के साथ बाइक से छीहीं-बगवार नहर पुलिया से होते हुए नसीरपुर जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज अपनी टीम के साथ बगवार नहर पुलिया के पास पहुंचे। कुछ समय बाद एक बाइक से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे और बाइक फिसलकर गिर गई। दोनों बदमाश अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी ताहिर के बाएं पैर में और सलमान अहमद के दाहिने पैर में गोली लगी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से असलहा बरामद किया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
परवेज के अहाता से होता था गो तस्करी का संचालन
आजमगढ़। पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि जहां पर पशुओं का वध किया जाता था। वह अहाता परवेज, अनीश, मास्टर नेयाज व अबू शहमा के नाम से है। जिसका संचालन परवेज करता है। आरोपी सलमान अहमद, मुजा कुरैशी, खालिद, ताहिर, जमालु उर्फ जमालुद्दीन, नईम, अली असगर, तालिब, परवेज, अनुशाद, जावेद, तारिक, शाहिद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज व शत्रुधन यादव उर्फ डब्लू निवासी पतोई ट्फलपुरा बेलथरा रोड जनपद बलिया का एक गिरोह है। जो रात में आस पास के छुट्टा पशुओं को पकड़कर परवेज के हाते में वध करके मांस विक्रय करते हैं।

सूचना पर जब पुलिस ने परवेज के अहाते पर छापा मारा तो यहां से तीन तस्कर गए और कुछ फरार हो गए थे। इसमें से दो पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए हैं। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पूछताछ में जिन लोगों का नाम प्रकाश में आया है उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। - चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed