फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cattle brought for slaughter found, two arrested

वध के लिए लाये गये दो मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two cattle brought for slaughter found, two arrested
सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने नोनारी गांव स्थित एक व्यक्ति के अहाते से वध के लिए बांधे गये दो मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पायी। वहीं दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

नोनारी गांव स्थित शब्बू के अहाते में वध के लिए दो मवेशी बांधे गये थे। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली तो सरायमीर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान अहाते में दो मवेशी बंधे हुए बरामद हुए। वहीं पुलिस ने दो युवकों नसीम पुत्र शमीम निवासी नोनारी व इमरान पुत्र इसहाक निवासी बखरा हालमुकाम छित्तेपुर थाना सरायमीर को पकड़ लिया। वहीं दो अन्य शब्बू पुत्र ईशा व फैजान पुत्र जुलकदर निवासी ग्राम नोनारी थाना सरायमीर मौके से भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दो मवेशी, 3 चापड़, 6 चाकू, एक सुम्मी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक लकड़ी का ठीहा भी बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम ने एसआई श्याम सिंह यादव, आशुतोष मिश्रा, रामप्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed