{"_id":"e0f0bc34207d7dd87dc737cc7b2d47ee","slug":"two-candidates-supporters-seized-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रत्याशी समर्थकों के वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रत्याशी समर्थकों के वाहन सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन सतर्क है। डीएम और एसपी ने बुधवार को संबंधित विकास खंडों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान दो प्रत्याशियों के वाहन से प्रचार सामग्री और रुपये मिलने पर नाराजगी जताई। दोनों वाहनों को सीज करने का निर्देश देते हुए प्रत्याशियों के पतियों को मतदाताओं को डराने और धमकाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई और एसपी राकेश चंद्र साहू बुधवार सुबह ठेकमा ब्लाक पहुंचे। उन्होंने विकास खंड पर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के संबंध में जानकारी हासिल की।
इसी बीच डीएम ने ठेकमा ब्लाक के ग्राम-इरनी में एक स्कार्पियो नंबर-यूपी32एफपी0045 और मार्शल नंबर-यूपी50जे7455 को रोककर जांच पड़ताल कराया तो महा प्रधान पद के प्रत्याशी शीबा खान पत्नी शाहजमां खान के पंपलेट, पोस्टर और रुपये आदि मिले।
विज्ञापन
उन्होंनेे दोनों गाडिय़ों को सीज करने का निर्देश दिया। उसके बाद जिलाधिकारी भगवतीपुर गांव पहुंचे। जहां से महाप्रधान के प्रत्याशी संध्या सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चुनाव लड़ रही हैं।
वहां पर ग्रामीणों से यह तस्दीक किया गया कि चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई डराता, धमकाता तो नहीं है?
डीएम ने ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने भूपेंद्र सिंह और शाहजमां खान से कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग होनी चाहिए। कोई भी शक्ति प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही मतदाताओं के साथ जोर जोर जबरदस्ती करेगा वरना उनकी खैर नहीं।