{"_id":"62c71ba14994772cd5619647","slug":"two-buses-running-without-paper-and-permit-will-be-seized-fine-will-be-imposed-azamgarh-news-vns662821437","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कागज व परमिट के चल रही दो बसें सीज, लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कागज व परमिट के चल रही दो बसें सीज, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को आरटीओ व एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। बिना परमिट चल रहीं दो बसों को सीज कर कंधरापुर थाने में बंद कराया गया। उक्त वाहनों के पास कोई कागजात भी नहीं थे। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
रोडवेज तिराहा व भंवरनाथ चौराहा से निजी बसों का सवारियां भरना आम बात हो गई है। यहां तो बगैर परमिट निजी बसें दिल्ली व राजस्थान तक दौड़ रही हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में इसका खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन ने संयुक्त रूप से भंवरनाथ चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो निजी बसें वहां खड़ी थी। इन प्राइवेट बसों द्वारा चौराहे से ही सवारियां भरी जा रही थी। आरटीओ व एआरटीओ ने दोनों बसों के चालक व परिचालक को पकड़ लिया। उनसे कागजात मांगे तो उनके पास कोई भी कागज नहीं था। बस में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बाक्स समेत अन्य उपकरण मौजूद नहीं थे। वह अपने वाहन का कोई भी कागज नहीं दिखा सके। यह बसें बलिया के सिकंदरपुर से संचालित हो रही थीं जो आजमगढ़ होते हुए राजस्थान को जाती हैं। आरटीओ डा. आरएन चौधरी ने दोनों बसों को सीज कर दिया। साथ ही उसे कंधरापुर थाने में खड़ी करवा दी। उन्होंने बताया कि अब आरआई द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। वह बस की जांच कर अपनी रिपोर्ट हमे देंगे कि बस में क्या-क्या कमियां हैं उसी हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।