फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two brothers arrived from Indonesia in search of their loved ones

अपनों की तलाश में इंडोनेशिया से पहुंचे दोनों भाई

Thu, 24 Oct 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrived from Indonesia in search of their loved ones
सरायमीर। इंडोनेशिया में पले-बढ़े और अब वहीं पर व्यापार करने वाले दो सगे भाई अपने लोगों की तलाश में 18 अक्तूबर को सरायमीर थाने के पैतृक गांव मंजिरपट्टी पहुंचे। फेसबुक के जरिए गांव के युवक से उनकी दोस्ती होने पर घर वालों के विषय में जानकारी हुई थी। अपने गांव के विदेशी नागरिकों का गांव वालों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

सरायमीर थाने के मंजिरपट्टी गांव निवासी मो. फरीद की शादी हो चुकी थी और उनका एक बेटा मो. अबुलजैश हैं। करीब 80 साल पहले फरीद रोजी-रोटी के चक्कर में इंडोनेशिया चले गए। वहां उसने दूसरी शादी कर ली। जिससे दो बेटे ताजुद्दीन और कमालुद्दीन पैदा हुए। 1975 में फरीद अपने घर आए और करीब सात माह तक यहीं पर रह गए। इंडोनेशिया लौटने के वक्त बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। मो. फरीद की मौत के बाद इंडोनेशिया में उनके दोनों बेटे मां के साथ रह रहे थे। दोनों का अपना-अपना व्यापार है। दोनों भाईयों को अपने पिता और गांव वालों के विषय में जानने की जिज्ञासा थी। वे दोनों सिर्फ इतना जानते थे कि उनके गांव का नाम मंजिरपट्टी है। करीब दो माह पूर्व ताजुद्दीन ने फेसबुक पर मो. सालीम के फेसबुक एकाउंट पर गांव का नाम मंजिरपट्टी था। यह जानने के बाद ताजुद्दीन मो. सालीम से बात करते हुए पूरा हुलिया और जानकारी दी। इस दौरान पता चला कि इनका घर मंजिर पट्टी में ही है। घर की पूरी जानकारी और पता जुटाने के बाद दोनों भाई गांव घूमने के लिए आतुर थे। 18 अक्तूबर को दोनों लोग इंडोनेशिया से अपने घर पहुंचे। गांव के लोग दोनों भाईयों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों भाई गांव सहित आसपास के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करने के बाद बुधवार को वाराणसी पहुंचकर गंगा घाट आदि घूमकर देर रात को घर पहुंचे। दोनों भाई जब से गांव में आए हैं। इनके मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed