फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two bikes collided while overtaking a bus, two died

Azamgarh News: बस को ओवरटेक करते समय दो बाइक में टक्कर, दो की मौत

Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided while overtaking a bus, two died
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव के पास शुक्रवार को रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज फूलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मुताबिक बेलसिया गांव निवासी शाह आलम (55) अपनी पत्नी शाहजहां (45) और पोती अमरीन (10) के साथ शाहगंज की ओर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय फूलपुर कोतवाली के भीखपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (26) की बाइक अनियंत्रित होकर शाह आलम की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शाहजहां और पोती अमरीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक पर सवार अखिलेश यादव को भी गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश यादव अपनी पत्नी रंजू यादव को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed