फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two bikes collide, one killed, three injured

दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत तीन घायल

Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one killed, three injured
बरदह थाना क्षेत्र के लालगंज-भीरा मार्ग पर गीड़उर गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी लक्ष्मण (30) पुत्र स्व. हारू सरोज व सुदर्शन (28) पुत्र बुझारत एक बाइक से लालगंज से भीरा जा रहे थे। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी नोमान खान (22) अपने साथी के साथ बाइक से भीरा से लालगंज की तरफ जा रहे थे। वह बरदह थाना क्षेत्र के गिडउर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें चारों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुरी तरह से घायल सुदर्शन वनोमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के पास चार लड़के दो लड़कियां हैं। लक्ष्मण घर पर ही रह कर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed