फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with nine stolen bikes

Azamgarh News: चोरी की नौ बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with nine stolen bikes
आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने वाहनों की चोरी करने वाले एक नए अंतर जनपदीय गैंग का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास चोरी की 9 बाइक और 2 कटी हुई बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पवई थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व एसएसआई चंद्रशेखर सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजेन्द्र राजभर उर्फ राजू उर्फ पप्पू निवासी लोनरा प्रतापपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर को चोरी के वाहन संग पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपी ने बाइक एक माह पूर्व शाहगंज तहसील से चोरी किया था और फर्जी तरीके से दूसरा नंबर प्लेट लगाकर बेचने जा रहा था। अभियुक्त ने बताया कि वह बाइक चोरी करके पवई शीतला माता मन्दिर के पीछे अभियुक्त रामबेचन बिंद निवासी दनियालपुर थाना पवई की कबाड़ की दुकान पर पांच हजार रुपये में बेचता है। कोई सीधा व्यक्ति मिल जाए तो उसे भी नंबर प्लेट बदलकर बेच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर और जौनपुर जनपद से बाइक को चोरी करके राम बेचन बिंद को बेचा है। अभियुक्त राजेन्द्र राजभर की निशानदेही पर रामबेचन बिंद की दुकान के बेसमेंट से 9 बाइक और 2 कटी हुई बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed