{"_id":"5fa6906f8ebc3e9b97750e2d","slug":"two-arrested-with-illegal-mobile-and-stolen-mobile-azamgarh-news-vns557024580","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तमंचा व चोरी की मोबाइल संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तमंचा व चोरी की मोबाइल संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। मुखबिर की सूचना पर सपहा पाठक गांव के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई।
रौनापार चालाकपुर गांव निवासी गोरख निषाद पुत्र स्व. श्यामधनी निषाद ने थाने पर दी तहरीर में बताया था कि उसका पुत्र चक्की पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उससे मोबाइल छीन कर फरार हो गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना के दौरान लव यादव पुत्र रामकुमार व भीम मद्देशिया पुत्र विंध्यांचल मद्देशिया निवासीगण ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली का नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को रौनापार पुलिस वांछितों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छीनने वाले वांछित अभियुक्त बाजार गोसाई-बघावर मार्ग पर सपहा पाठक मोड़ के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। इस दौरान रौनापर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों लव यादव व भीम मद्देशिया को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही छीनी गई दो मोबाइल भी बरामद हुई।