फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with animals, pickup vehicle recovered

Azamgarh News: पशु के साथ दो गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद

Thu, 21 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with animals, pickup vehicle recovered
मेहनापुर। थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से प्रतिबंधित पशु की तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन व एक पशु बरामद किया है। थानाध्यक्ष मेहनाजपुर मनीष पाल ने बताया कि घटना बुधवार की सुबह 8 बजे दो व्यक्ति एक लावारिस प्रतिबंधित पशु को जबरदस्ती पिकअप में लादकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें सुरेश मौर्य के घर के पास पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तार आरोपियों में बलवंत यादव निवासी मालपार, थाना मेंहनगर और सोहराब निवासी चकसहदरिया, थाना तरवां शामिल हैं। इनके विरुद्ध थाना मेहनाजपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed