फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested for claiming to pass UPTET for 1.5 lakhs in azamgarh three sent to jail in ghazipur

आजमगढ़ में डेढ़ लाख में यूपीटेट पास कराने का दावा करने वाले दो गिरफ्तार, गाजीपुर में सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को भेजा जेल

Mon, 24 Jan 2022 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ / गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ / गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

पुलिस ने जांच में आडियो को सही पाए जाने पर सोमवार को दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वायरल आडियो के दौरान प्रयोग किए गए दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया हैं।  

विज्ञापन
Two arrested for claiming to pass UPTET for 1.5 lakhs in azamgarh three sent to jail in ghazipur
टीईटी परीक्षा में गड़बडी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के एक विद्यालय के बड़े बाबू द्वारा डेढ़ लाख रुपये में टीईटी पास करने का दावा किया गया था, जिसका आडियो वायरल हुआ है। सर्विलांस सेल ने जांच आधार पर सिधारी थाने में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ किया था। सोमवार को दोनों को खेमऊपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खेमऊपुर स्थित एक इंटर कालेज के बडे बाबू के पद पर तैनात राजनरायण व संजय यादव के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख के वसूली की बातचीत हुई थी। वायरल आडियो में संजय यादव अपने परीक्षार्थी को पास कराने को लेकर बड़े बाबू से लेनदेन की बात सेट कर रहा था।
विज्ञापन


यह आडियो वायरल हो गई, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए थाने में मुकदमा पंजिकृत करने के साथ ही सर्विलांस सेल से आडियों की जांच कराया। जांच में आडियो को सही पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों अभियुक्तो बड़े बाबू राजनारायण व संजय यादव को खेमऊपुर स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वायरल आडियो के दौरान प्रयोग किए गए दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अन्य लोगों के मोबाइल पर भ्रामक सूचना देने वाले साल्वर गैंग के गिरफ्तार दो सदस्यों का गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में पुलिस छानबीन में जुटी है।

वहीं नंदगज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव स्थित इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठ कर पेपर देते पकड़े गए मुन्ना भाई का सोमवार को पुलिस ने चालान कर दिया। सादात थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए टीम भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान मोबाइल से यूपीटीईटी का हल प्रश्न पत्र की भ्रामक सूचना अन्य लोगों के मोबाइल पर भेजने की जानकारी मिली थी। टीम ने दोनों आरोपियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया था। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना आतमपुर छपरा निवासी शोभनाथ उर्फ शोभा यादव और डोरिया गांव निवासी पवन कुमार यादव बताया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। वहीं श्रीठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में 23 जनवरी को केंद्र के गेट पर आधार कार्ड की जांच करते समय भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने उसे पकड़ लिया था।

जब कड़ाई के साथ पूछताछ की तो वह अपना नाम राजस्थान के बाघमेरा जनपद के सेदवा थाना क्षेत्र स्थित सोंडी गांव निवासी सोमराज बताया था। वह 25 हजार रुपये एडवांस लेकर प्रतापगढ़ जनपद के अकारीपुर गांव निवासी गोविंद की परीक्षा देने के लिए केंद्र में जा रहा था।

इधर सीओ भुड़कुड़ा गौरव सिंह गेट पर आधार कार्ड चेक कर रहे थे। इस दौरान शंका होने पर उन्होंने पकड़ा और पूछताछ के साथ छानबीन शुरू कर दी। जांच कराने में आधार कार्ड फर्जी मिला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भाई सोमराज तीन लाख के करार पर दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने आया था। पूछताछ के आधार पर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन जारी है।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने वाले अभ्यर्थी पर मुकदमा

उधर, भदोही में शिक्षक पात्रता परीक्षा की दूसरी पाली में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मोबाइल लेकर जाने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ रविवार की देर रात पुलिस ने अनुचित साधन का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया। 

क्राइम ब्रांच की टीम ने अभ्यर्थी के पास मिले मोबाइल की जांच की, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। रविवार को दूसरी पाली में औराई के गिर्दबड़गांव का एक अभ्यर्थी मोबाइल लेकर परीक्षा देने चला गया। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।

डीएम, एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल को खोलकर उसकी जांच की, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल में कुछ प्राप्त नहीं हुआ है। अभ्यर्थी के खिलाफ अनुचित साधन का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed