फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused of Raj Bahadur murder arrested in Azamgarh

सनसनीखेज हत्या का खुलासा: गाली देने से नाराज थे आरोपी, पिटाई करने गए थे, हो गई मौत; दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Aug 2025 05:14 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में राजबहादुर की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बार-बार गाली देने से नाराज होकर वे पिटाई करने गए थे, लेकिन राजबहादुर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two accused of Raj Bahadur murder arrested in Azamgarh
हत्या का खुलासा करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजबहादुर सिंह उर्फ मंगला सिंह उसे बार-बार गाली देता था। साथ ही उसकी बाउंड्रीवाल नहीं बनने दिया था। इसी बात को लेकर दोनों उसकी पिटाई की थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि 10 अगस्त को बरदह थाना क्षेत्र के उसरगांव निवासी सत्यनारायण सिंह ने थाने में तहरीर दी थी कि उनके भाई राजबहादुर सिंह उर्फ मंगला सिंह की चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस आधार पर थाना बरदह में मुकदमा पंजीकृत हुआ। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या गांव के ही आसिफ शेख (19) और मेहताब आलम (20) ने की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को जिवली मोड़ से दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से की थी हत्या
पूछताछ में आरोपी आसिफ शेख ने बताया कि राजबहादुर सिंह अक्सर उसे गाली देते थे और उसकी बाउंड्रीवाल बनाने में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे। इसी रंजिश में उसने अपने साथी मेहताब के साथ मिलकर योजना बनाई और 9-10 अगस्त की रात करीब एक बजे सोते समय डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed