फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused involved in 11 thefts arrested, two fled

Azamgarh News: 11 चोरियों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, दो भागे

Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused involved in 11 thefts arrested, two fled
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को चार थाना क्षेत्रों में 11 चोरियां करने वाले दो शातिर चोर को मकबूलपुर छोटा बाग मजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियोंं के पास से पुलिस ने चोरी के एक लाख रुपये कीमत के सामान व 18 हजार रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि कंधरापुर थाने की पुलिस को मंगलवार की भोर में तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि भोर्रा मकबूलपुर छोटा बाग मजार के पास कुछ चोर चोरी के सामान लिए हैं। चोरी किए गए सीसीटीवी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों को पकड़े जाने के डर से जला रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो अंधेरा का फायदा उठाते हुए दो चोर भाग गए। जबकि दो आरोपी पकड़े गए। आरोपी कंधरापुर थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ निखिल व खोजापुर माधोपट्टी निवासी सूरज पासवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी खोजापुर माधोपट्टी गांव निवासी शैलेश यादव व देवपार गांव निवासी हरिकेश यादव हैं।
पुलिस ने मौके से एक ऑडियो मैक्स मशीन, एक एलसीडी मॉनीटर, एक डीवीआर अधजला, एक वायरलेस माइक, एक अधजला डीवीआर का चार्जर, दो दरवाजे की कुंडी, एक प्लग लिंक, एक सबमर्सिबल, दो अलग-अलग जूट की बोरियों में लगभग 20-20 किलो गेहूं, 60 किलो चावल, एक चेन, तमंचा व कारतूस व 18 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed