फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested in the murder of Arvind Benvashi

रुपये वसूलने के लिए करना था अपहरण, हो गई हत्या

Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in the murder of Arvind Benvashi
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पास स्थित एक डाक्टर के फार्म हाउस पर 11 सितंबर की रात ईंट से कूंचकर की गई अरविंद बेनवंशी की हत्या का खुलासा पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि घटना में एक युवती सहित कुल पांच लोग शामिल थे। तीन लाख रुपये वसूलने के लिए उसका अपहरण करना था लेकिन उसे बेहोश करने के लिए सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया गया। नशे में धुत होने की वजह से गंभीर चोट लग गई और अरविंद की मौत हो गई। अरविंद एक लड़की के बुलाने पर ही फार्मा हाउस आया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी इलामारन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गौतम पुत्र प्रमोद जौनपुर के लाइन बाजार थाने के परियांव गांव का और राकेश राम पुत्र सालिकराम जौनपुर के सिकरारा थाने के सिरसी गांव का है। सीओ सिटी के मुताबिक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव निवासी अरविंद बेनवंशी लोगों को नोट दो गुना देने का झांसा देकर रुपये लेता और बाद में उन्हें नकली नोट थमा देता था। इसी तरह से करीब एक माह पहले उसने गिरफ्तार आरोपी राकेश राम के मौसेरे भाई को तीन लाख रुपये का चूना लगाया था। वही तीन लाख रुपये आरोपी अरविंद से वसूलना चाहते थे, जबकि अरविंद इन लोगों से मिल नहीं रहा था। ऐसे में योजना बनाकर उन्होंने जौनपुर की ही एक लड़की से अरविंद को फोन कराया। वह लड़की से मिलने के लिए 11 सितंबर की रात फार्म हाउस गया। वहां ये सभी आरोपी भी पहुंच गए। वहीं पर सभी ने शराब मंगाकर पी। योजना के तहत अरविंद के नशे में धुत हो जाने पर लड़की को उसे बेहोशी की दवा सूंघाना था लेकिन अरविंद की चालाकी की वजह से लड़की सफल नहीं हुई। इस पर किसी ने कहा इसे बेहोश कर गाड़ी में डालो तो अरविंद शोर मचाने लगा। उसे बेहोश करने के लिए सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया गया। चोट गंभीर लग गई और अरविंद की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। सर्विलांस टीम की मदद से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह ने दोनों आरोपियों को बवाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशेवर बदमाश हैं।
विज्ञापन

---
लड़की के बुलाने पर ले गया था जोशीली गोलियां
प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह के मुताबिक मृत अरविंद बेनवंशी को लड़कियों का शौक था। जांच के दौरान उसकी दो पत्नियों का पता चला। उसके और भी कई से संबंध थे। 11 सितंबर की रात लड़की के फोन कर बुलाने पर वह अपने साथ जोशीली गोलियां भी साथ ले गया था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटना के समय चौकीदार साथ में मौजूद रहा। हत्याकर भागते समय आरोपियों ने चौकीदार को कमरे में बंद कर दिया था। घटना के समय चौकीदार मौजूद था। ऐसे में शराब की दुर्गंध उसके भी कपड़े पर थे। इसी वजह से खोजी कुत्ता उसकी तरफ इशारा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed