फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Turn Slaughter Houses Into The Modern Way

बंद स्लाटर हाउसों को आधुनिक तरीके से करें चालू

Thu, 24 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Turn Slaughter Houses Into The Modern Way
आजमगढ़। कुरैशी समाज के उत्पीड़न के विरोध में उप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अबूजैद आजमी के नेतृत्व में कुरैशी समाज ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बंद स्लाटर हाउसों को आधुनिक तरीके से संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

अबूजैद आजिम ने कहा कि जिन जिलों में स्लाटर हाउस नहीं है वहां शीघ्र आधुनिक स्लाटर हाउस का निर्माण कराया जाए। सरकारी स्लाटर हाउस न होने के कारण निजी स्लाटर हाउस स्वामी मनमाने दामों पर छोटे दुकानदारों को मीट बेचते हैं। जिससे मीट की महंगाई चरम पर है जिसको रोकना अति आवश्यक है। उप्र सरकार ने छोटे दुकानदारों के लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को साधारण कर सभी को लाइसेंस दे और जिनके पास नहीं है उनको भी लाइसेंस दिया जाए। सपा सरकार में बंद हुए कानपुर से लेकर हापुड़ तक प्रदेश भर में बंद पड़े सभी चमड़े के कारखानों को शीघ्र चालू किया जाए। चमड़े के कारखाने व व्यापार से मात्र कुरैशी समाज ही नहीं बल्कि कई दीगर समाज भी जुड़ें हैं और चमड़े के गोदामों के बंद होने के कारण इन सभी समाज को रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिसिया उत्पीड़न से पूरा कुरैशी समाज और इस व्यापार से जुड़े लोग आज परेशान है। गंभीर धाराओं में चालान कर जेल भेजना यह सामान्य बात हो चुकी है। जिसको रोका जाना अति आवश्यक है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने भी संबोधित किया। बिलाल अहमद उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, सुरेंद्र सिंह, अनुज मौर्य ,शाहिद खान, राजू कुरैशी, कैश कुरैशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed