फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tue songs rang out from Rama to Ayodhya at birth

राम जन्म होते ही मंगल गीतों से गूंजी अयोध्या

Wed, 14 Oct 2015 11:54 PM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Wed, 14 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tue songs rang out from Rama to Ayodhya at birth
श्रीरामलीला समिति पुरानी कोतवाली के तत्वावधान में हो रही भगवान श्रीराम लीला में श्रीराम जन्म होेते ही अयोध्या मंगलगीतों से गूंज उठी। लोगों के श्रीराम के लगाए जयकारे से लीलास्थल गूंजता रहा।
विज्ञापन


  श्रीरामलीला मंचन के क्रम में राजा दशरथ विवाह के वर्षो बाद भी पुत्ररत्न की प्राप्ति न होने पर गुरु वशिष्ठ के आश्रम में जाने से लेकर अत्रिमुनि की सलाह पर यज्ञ संपन्न होने तक की लीला हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। श्रीराम का जन्म होते ही अध्योध्यावासी झूम उठे। महिलाओं ने सोहर गाकर मंगल के लिए कामना की। इसके बाद विश्वामित्र आगमन और ताड़का वधन का मंचन हुआ।
विज्ञापन


सरायमीर : कस्बे में गुरु वशिष्ठ, श्रीराम सहित चारों भाईयों को रथ पर बैठाकर जुलूस निकाला। भगवान रथ ठाकुर द्वारा, ठमठेरी बाजार, सब्जीमंडी, चौक होते हुए महाजनी टोला पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद : फरहाबाद के मिश्र बाग में श्रीराम लीला का शुभारंभ कृपाशंकर मिश्र ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने फीता काटकर किया।


मेजवां :  फूलपुर स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला सेवा समिति फूलपुर द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का उद्घाटन विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने रामलीला का मंचन की शुरुआत सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed