फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck trample couple riding bike, husband dies

ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत

Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck trample couple riding bike, husband dies
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौक पर बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया। रास्ते में ही पति ने दम तोड़ दिया वहीं पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय पत्नी के साथ पति बाइक से जीयनपुर अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के चकई गांव निवासी 45 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र लालमणि की ससुराल जीयनपुर कस्बा के आर्यनगर वार्ड में है। बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक से पत्नी 43 वर्षीय तारा देवी को बाइक पर अपनी ससुराल जा रहा था। अभी वह सठियांव चौक पर ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया। रास्ते में ही ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया वहीं तारा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed