{"_id":"65e4c1de2f1c3066360d6b92","slug":"truck-driver-killed-and-body-thrown-in-field-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-112175-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रक चालक की हत्या कर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रक चालक की हत्या कर खेत में फेंका शव
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव में ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव सरसों के खेत में मिला।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट के निशान देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र चितारा महमूदपुर गांव के बिछिया पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव (45) पेशे से ट्रक चालक था। 10 दिनों पहले वह सरायमीर के नोनारी निवासी मो. सद्दाम का ट्रक लेकर बालू लादने गया था। शनिवार शाम सात बजे वह ट्रक लेकर सुरहन गांव स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। इसके बाद खलासी को साथ ले जाकर मार्टीनगंज बाजार स्थित ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद खलासी से कहा कि तुम ट्रक पर ही सो जाओ और मैं घर जा रहा हूं। वह रात में घर के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह ट्रक मालिक वीरेंद्र उसे उसे बुलाने घर पहुंच गये तो परिजनों ने घर न आने की जानकारी दी। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई तो बनगांव स्थित एक सरसों के खेत में शव मिला। मृतक के चेहरे व शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। जिसे देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जताया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।