{"_id":"61457cd88ebc3e227f707347","slug":"truck-crushed-couple-while-sleeping-on-road-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी। घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई पर रहे दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट (चक आमरौला) गांव निवासी कृष्ण यादव(38) पुत्र दुइज गुमटी में पान की दुकान चलाता हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके मकान का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी(36) माधुरी के साथ घर के बाहर सड़क के किनारे सो रहा था।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे देवरिया जिले से मिर्जापुर के लिए जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे दंपती को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने भाग रहे वाहन चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतको के एक पुत्र व तीन पुत्री है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।