फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck collides with bike, innocent child dies, father injured

Azamgarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पिता घायल

Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, innocent child dies, father injured
देवगांव कोतवाली अंतर्गत लालगंज कस्बा के भीरा चौराहे पर बुधवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुत्री की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम द्वारा जौनपुर से पीछा किए जाने पर गिट्टी लदा ट्रक का चालक भाग रहा था। पुलिस ने ट्रक के साथ ही खनन विभाग के वाहन को भी पकड़ लिया है। घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जौनपुर जिले के खनन विभाग की टीम गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक का जौनपुर से ही पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक रफ्तार बढ़ा कर भाग रहा था। अभी ट्रक भीरा चौराहे पर पहुंचा था कि खनन विभाग की टीम ने ओवरटेक कर अपना वाहन ट्रक के आगे लगा दिया। जिससे ट्रक बेकाबू हो गया और बगल से गुजर रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक सवार पिता मो. मुन्ना (48) व पुत्री रौनक (6) निवासी सुम्भी थाना जहानागंज, मूल निवासी विजयपुर थाना तरवां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता का वहीं इलाज चल रहा है।
मृतका तीन बहन व दो भाईयों में सबसे छोटी थी। घायल मो. मुन्ना बरदह थाना के बकेस गांव स्थित मुर्गी फार्म पर रहता था। उसके साथ बच्ची भी रहती थी। घटना के समय वह अपनी बच्ची को बाइक से लेकर घर सुम्भी जहानागंज जा रहा था। सूचना पर पहुंची देवगांव पुलिस ने ट्रक को मय चालक अपनी कस्टडी में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खनन विभाग की टीम के पीछा करने और अचानक से ओवरटेक कर आगे वाहन खड़ा कर देने से हादसा हुआ है। जिस पर पुलिस ने खनन विभाग के वाहन व उस पर सवार विभागीय अधिकारी राघवेंद्र सिंह व अन्य को भी थाने ले जाकर बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed