{"_id":"5e0a3be38ebc3e880d69c60e","slug":"triple-talaq-given-to-wife-over-opposition-to-second-marriage-azamgarh-news-vns502531658","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के विरोध पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी के विरोध पर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
सरायमीर। पति द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी होने पर 27 दिसंबर को अपनी ससुराल पहुंची पहली पत्नी को परिवार के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया और मारपीटकर घायल कर दिया। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई तो पति ने सभी के सामने पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित परिवार के छह सदस्यों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
केस दर्ज कराने वाली महिला रोजी अरशद पुत्री अरशद अहरौला थाने के सजनी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी साल 2015 में सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी फहीम अहमद पुत्र मिट्ठन अय्याज के साथ हुई थी। रोजी को बेटी होने के बाद परिवार के लोग दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। मामला संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों की पंचायत में मामले को शांत करा दिया गया। इसके बाद रोजी को लेकर उसका पति फहीम अहमद सऊदी अरब चला गया। इसके बाद फहीम ने पत्नी को अकेले घर भेज दिया। यहां आने पर परिवार के लोग पुन: प्रताड़ित करने लगे तो रोजी अपनी बेटी के साथ मायके चली गई। इधर रोजी का पति फहीम विदेश से अपने घर पहुंचा और दूसरी शादी कर ली। पति के दूसरी शादी की जानकारी होने पर 27 दिसंबर को रोजी अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंची। लेकिन पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और वापस जाने की बात कही। विरोध करने पर सभी उसे पीटने लगे। हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। रोजी का आरोप है कि पति ने सभी के समक्ष ही उसे तीन तलाक-तलाक दे दिया।
एसपी ग्रामीण, नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित परिवार के छह सदस्यों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।