फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Triple talaq give for money in azamgarh police sued six people including husband

Azamgarh News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पति समेत छह लोगों पर मुकदमा

Thu, 28 Jul 2022 04:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 04:38 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक दिया गया है। 

विज्ञापन
Triple talaq give for money in azamgarh police sued six people including husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी महजवी पुत्री शरीफ का निकाह मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी इब्राहिम पुत्र बदरूद्दीन अब्बासी के साथ हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में पैसे की मांग करने लगे। जब उसने उनकी मांग नहीं मानी तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


अक्सर मारपीट का भी आरोप लगाया। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने बिलरियागंज थाने में पति इब्राहिम, ससुर बदरूद्दीन, सास नरसवा खातून, ननद चांदनी के साथ जेठ और जेठानी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की तहरीर पर बिलरियागंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed